Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजेंद्र नगर सीट से दुर्गेश पाठक होंगे ‘आप’ प्रत्याशी, संजय सिंह ने BJP को दी ये चुनौती

नई दिल्ली

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) को उम्मीदवार बनाया है। ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्गेश पाठक के नाम की घोषणा की। 

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि ‘आप’ ने अपने एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से मैदान में उतारा है। आओ, उनका सामना करो।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए निर्वाचन कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राजेंद्र नगर के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की छह अन्य विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा।