बीकानेर
राजस्थान में हजारों लोग बाढ़ से प्रभाावित हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में 100 से अधिक गांव टापू बने हुए हैं। यहां तक राहत-बचाव की टीमों को पहुंचने में समय लग रहा है। जगह-जगह पानी भरने से इन इलाकों का संपर्क टूट गया है। सेना और एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स) की टीमें लगातार लोगों को बचाने में जुटी हैं।
आज अलग-अलग जिलों से करीब 4300 लोगों को रेस्क्यू किया है, लेकिन अब भी हजारों लोगों को मदद का इंतजार है। वहीं, चंबल नदी 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। धौलपुर में नदी का लेवल 142 मीटर के ऊपर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से करीब 12 मीटर अधिक है। धौलपुर के अलावा पूरे हाड़ौती (कोटा, झालावाड़, बारां) में बारिश का कहर दिख रहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज दोपहर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया।
बीसलपुर डैम के आज गेट खोले जा सकते हैं। डैम की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है, बुधवार दोपहर 2 बजे तक 315.04 आरएल मीटर भर चुका है।