Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रामसेतु की शूटिंग पूरी कर मसूरी पहुंचे अक्षय कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर बनीं रकुल प्रीत के साथ आए नजर

मसूरी

पुलिस इंस्पेक्टर की ड्रेस में अभिनेत्री रकुल प्रीत और साथ में ब्लैक-ग्रे कलर की जैकेट पहने अपने चिरपरित अंदाज में अभिनेता अक्षय कुमार। मसूरी के सेंट जॉर्ज स्कूल के गेट से दोनों बातचीत करते हुए बाहर निकलते हैं और गाड़ी में बैठते हैं। गेट पर पुलिस की ड्रेस में कुछ और लोग भी घूमते नजर आते हैं। इस बीच आवाज आती है कट-कट-कट। निर्देशक टीम से कुछ डायरेक्शन मिलने के बाद फिर से रीटेक शॉट लिया जाता है।