नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा 4 मार्च से रावलपिंडी में होने वाले टेस्ट मैच से शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम रविवार को पाकिस्तान पहुंची और उसे पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास के लिए केवल तीन सत्र ही मिलेंगे। उसे 22 दिन के अंदर तीन टेस्ट मैच खेलने हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।
पैट कमिंस की टीम ने कोविड-19 महामारी के बाद से ऑस्ट्रेलिया के बाहर कोई टेस्ट नहीं खेला है और कई खिलाड़ी पहली बार दक्षिण एशियाई देश का दौरा कर रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले मैच से पहले प्रसारक फॉक्स क्रिकेट ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पिच का मजाक बनाया है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पिच पर कम घास थी और प्रसारकों ने पिच की तस्वीर को एडिट करके उस पर रास्तों के नाम और फुटपाथ बनाया हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।