Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट, जल्दी से निपटा लें ये जरूरी काम 

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार ने शपथ के अगले दिन बड़ा फैसला लिया। सरकार की तरफ फ्री राशन (Free Ration) की योजना को अगले तीन महीने के लिए जारी रखने का ऐलान किया गया। उत्तर प्रदेश के करोड़ों लाभार्थियों को इसका सीधा फायदा होगा। अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। आइए जानते हैं कि यह प्रक्रिया आप ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं- 

पहले आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। लेकिन इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख अब 30 जून 2022 है। लेकिन आखिरी तारीख का इंतजार मत करिए। बता दें, ‘एक देश एक राशन कार्ड’ योजना की वजह से अब इसे लिंक करना जरूरी हो गया है। इससे किसी भी राज्य में राशन लेना आसान हो जाएगा।