Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राष्ट्रीय इंडिजिनियस शूटिंग बॉल प्रतियोगिता:नोखा में दूधिया रोशनी में हुई शुरू हुआ खेल, बीएसएफ डीआईजी राठौड़ ने किया शुभारंभ

नोखा

नोखा के राठी स्कूल खेल मैदान में गुरुवार रात को दूधिया रोशनी में राष्ट्रीय स्तर की इंडीजीनियस शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ और पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। भागवताचार्य कन्हैयालाल पालीवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

इस अवसर पर बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने युवा वर्ग से आग्रह किया कि वे अपने शरीर को व्यायाम के द्वारा फिट रखें। एक स्वस्थ युवक देश सेवा में चयनित होने वाला सबसे पहला जवान होता है। हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हमें हार होने पर निराश नहीं होना चाहिए अपितु दुबारा मजबूती से प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने कहा की नोखा में राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के होने की उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल खेल भावना का परिचय देते हुए नगर पालिका के माध्यम से सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई। वहीं देश भर से आए खिलाड़ियों को विश्राम के लिए आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त भवन भी उपलब्ध करवाया।

कार्यक्रम में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड, राजस्थान प्रदेश महासचिव ओपी माचरा, पूर्व सरपंच सवाई सिंह चरकड़ा, रोड़ा के पूर्व सरपंच मनीराम बिश्नोई, सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपाराम केड़ली, देसलसर सरपंच रामनिवास जाट, समाजसेवी शंकरलाल चांडक, श्रवण लखारा, ललित पालीवाल, राजेंद्र देहडू, सुरेंद्र सिंह देपावत, जिला अध्यक्ष छैलू सिंह राजपूत, गणेश, जगदीश, कैलाश रिंतोड़ आदि मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह का पहला मैच महाराष्ट्र ब्लू और उत्तराखंड के बीच खेला गया। बीएसएफ के बैंड वादकों ने कार्यक्रम में देशभक्ति के स्वर लहरियों की प्रस्तुतियां दी। शूटिंग बॉल संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुदयाल पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन ललित किशोर ने किया।