Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल की टीम के लिए इसलिए अहम हैं कोहली

पार्ल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच आज पार्ल में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। 2017 के बाद विराट कोहली पहली बार एक खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। पिछले पांच साल से वह टीम को लीड कर रहे थे। इस सीरीज में केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। 

2019 विश्व कप के बाद कोहली के नाम दूसरा सबसे ज्यादा रन

कोहली राहुल के मुख्य अस्त्र होंगे, क्योंकि उनका रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है। भले ही कोहली टेस्ट में फॉर्म में नहीं हों, लेकिन वनडे में उनका फॉर्म शानदार रहा है। 2019 विश्व कप के बाद से लेकर अब तक कोहली ने 25 वनडे में 55.72 की औसत और 95.33 के स्ट्राइक रेट से 1126 रन बनाए हैं। वह इस अवधि में वनडे में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। 

2019 विश्व कप के बाद कोहली ने सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाया

पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के शाई होप हैं। उन्होंने 28 मैच में 1361 रन बनाए। 2019 विश्व कप से लेकर अब तक कोहली सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इस दौरान 14 फिफ्टी लगाई है। इसके अलावा दो शतक भी लगाए हैं। 2020 से लेकर अब तक कोहली वनडे में शतक नहीं लगा पाए हैं, पर उन्हें उम्मीद होगी कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 प्लस के स्कोर को 100 में बदलेंगे।