Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राहुल द्रविड़ ने शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श को दी श्रद्धांजलि, क्रिकेट के लिए बेहद दुखद दिन 

नई दिल्ली

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श को अपनी श्रद्धांजलि दी है। शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श का शुक्रवार को निधन हो गया। क्रिकेट जगत को पहले मार्श के निधन की खबर सुनने को मिली और फिर उसके 12 घंटे बाद ही वॉर्न ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही दिन दो​ दिग्गजों का अचानक ऐसे चले जाने से क्रिकेट जगत स्तब्ध है। वॉर्न और मार्श के निधन के बाद क्रिकेट जगत उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। द्रविड़ ने कहा शेन वॉर्न का इस तरह से चले जाना उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। वॉर्न सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे जबकि मार्श अपने देश के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर थे।