Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिपब्लिक डे सेल: AIWA के लग्जरी स्पीकर और ईयरबड्स पर सात हजार रुपये तक की छूट

नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हाल ही में अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल का आयोजन हुआ था जिसमें कई गैजेट्स पर भारी छूट दी गई थी। अब AIWA ने रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत की है जिसमें आइवा के लग्जरी और हाई एंड ब्लूटूथ स्पीकर पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल का फायदा कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन और अन्य रिटेल स्टोर से उठाा जा सकता है।

AIWA SB-X350J

सेल में इस स्पीकर को 28 फीसदी की छूट के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें क्वॉलकॉम का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एचडी ऑडियो, ब्लूटूथ 5.0 और दो पैसिव बास रेडिएटर्स (फ्रंट और बैक) दिए गए हैं। इसमें 40एमएम का ड्राइवर है।

AIWA SB-X350A

यह भी एक पोर्टेबल स्पीकर है जिसके साथ 20 फीसदी की छूट मिल रही है। SB-X350 A सोलिड एलुमिनियम बिल्ट और फिनिश के साथ आता है। स्पीकर में आमने-सामने दो बास रेडिएटर्स हैं। यह टाईप-सी चार्जिंग और 40 वॉट पावर के साथ आता है। 20 फीसदी छूट के साथ इसे 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

AIWA AT-X80F

इस स्पीकर की एमआरपी 13,500 रुपये है लेकिन ऑफर में इसे 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। AT-X80FANC के साथ 12 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ V5.0 है। इसके साथ आपको हाई-डेफिनिशन ऑडियो मिलेगा। इस बड्स को ब्लैक और व्हाईट में खरीदा जा सकेगा।

AIWA AT-X80E

यह एक ईयरफोन है जिसे 40 फीसदी की छूट के साथ 1,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें इन-बिल्ट माइक और एलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसका बैटरी बैकअप 6 घंटे का है। इसे भी ब्लैक और व्हाईट कलर में खरीदा जा सकेगा।