नई दिल्ली
रूस ने यूक्रेन की धरती पर पूरे सैन्यबल के साथ हमला बोल दिया है। यूक्रेन के सीमावर्ती क्षेत्रों में यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच संघर्ष की बातें सामने आई हैं। यूक्रेन का कहना है कि रूसी गोलाबारी में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हो गए हैं। उधर, यूक्रेन पर हमला करने से पहले पश्चिमी देश रूस पर कई प्रतिबंध लगा सकते हैं, जिससे अभी तक रूस के साथ भारत का व्यापार अभी तक गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि रूस पर व्यापक प्रतिबंधों की घोषणा होने पर यह प्रभावित हो सकता है।
वित्त वर्ष 2022 के पहले नौ महीनों में 2.5 बिलियन डॉलर के निर्यात और 6.9 बिलियन डॉलर के आयात के साथ रूस भारत का 25 वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। रूस को भारत के प्रमुख निर्यात में मोबाइल फोन और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं जबकि रूस से भारत का प्रमुख आयात कच्चा तेल, कोयला और हीरे हैं। चाय भारत से एक प्रमुख निर्यात वस्तु है।
वहीं, भारत का यूक्रेन को निर्यात अप्रैल-दिसंबर की अवधि में फार्मास्यूटिकल्स और मोबाइल फोन में लगभग 372 मिलियन डॉलर था, जबकि लगभग 2.0 बिलियन डॉलर के आयात में सूरजमुखी तेल और यूरिया का प्रभुत्व रहा। इस वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में दोनों देशों को कुल निर्यात भारत के निर्यात का एक प्रतिशत से कम रहा।