Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीद रहा भारत, कहीं अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन तो नहीं?

नई दिल्ली

यूक्रेन पर रूसी अटैक के बीच अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में भारत रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीद रहा है। तो क्या भारत का ये कदम अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है? 

इस सवाल को लेकर खुद अमेरिका ने स्पष्ट जवाब दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत का रूस से डिस्काउंट पर कच्चा तेल लेना अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘किसी भी देश के लिए हमारा संदेश यही है कि हमने जो प्रतिबंध लगाए हैं और अनुशंसित किए हैं, उनका पालन करें।’’