मुंबई
रेमो डिसूजा अपनी वाइफ लिजेल को बेहद प्यार करते हैं। वह सोशल मीडिया पर वीडियोज क के जरिये अपना प्यार कई बार जता चुके हैं। अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें लिजेल के साथ कुछ प्यारे मोमेंट्स कैद किए हैं। साथ ही पोस्ट रके बताया है कि लोग उन्हें पहले कालिया और कालू कहते थे। उन्हें इस बात से नफरत भी थी। फिर उनकी मां ने बेहद पते की बात बताई। रेमो ने बताया कि उनकी मां उस वक्त एक गाना गाती थीं। तबसे वह गाना उनका फेवरिट हो गया है। अब वह अपनी वाइफ के लिए यह गाना गाते हैं।
रेमो ने बताई बचपन की कहानी
रेमो ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गाना बज रहा है, हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं। साथ में अपनी वाइफ लिजेल के साथ लवी-डवी मोमेंट शेयर करते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, मुझे बहुत नफरत होती थी जब लोग मुझे कालिया, कालू बोलते थे। लेकिन तभी मेरी मॉम ने मुझे बताया, रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता दिल अच्छा होना चाहिए। और वह यही गाना गाती थीं। तबसे यह गाना मेरा फेवरिट बन गया है। अब मैं ये गाना लिजेल के लिए गाता हूं।