नगर परिषद सभापति ने किया शुभारम्भ हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से सेवा कार्यांे में नया अध्याय जोड़ते हुए टाउन के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। वाटर कूलर का विधिवत शुभारम्भ शनिवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम जिंदल, कोषाध्यक्ष सन्नी जुनेजा, स्टेशन मास्टर सूरज प्रकाश, योगेश कुमार तथा संजय कुमार सोनी की ओर से किया गया। हनुमानगढ़ सेवा समिति अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना ने बताया कि वाटर कूलर संजय कुमार सोनी ने अपने पिता घनश्याम दास सोनी नारनौली की स्मृति में समिति को भेंट किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनील धूड़िया व संरक्षक मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए समिति की ओर से रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर लगाया गया है। इसमें एक घंटे में 500 लीटर पानी को ठंडा करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को स्वच्छ व शुद्ध ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इसको देखते हुए समिति की ओर से प्याऊ का निर्माण करवाया गया है। इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल, उपाध्यक्ष विनोद गर्ग, कृष्णावतार शर्मा, सुशील अग्रवाल, मनीशंकर जलंधरा, जयकिशन सोनी, इन्द्र कुमार निनानिया, यशपाल मुंजाल, विनोद सुथार, नवीन मिड्ढा, महेश सिंधी, दीपक बागड़ी, रमेश काठपाल, अजय शर्मा, डॉ. मोहनलाल शर्मा, करण कालड़ा, जितेंद्र जिंदल, शिवजी राजपुरोहित, रिटायर्ड स्टेशन मास्टर बालकृष्ण शर्मा, पियूष जिंदल, पृथ्वीराज शर्मा, देवीलाल पेंटर, दीपक धूड़िया, प्रदीप सेतिया, तुलसीराम भाट आदि मौजूद थे।