Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोमांचक सफर पर जाने का है मन तो उत्तराखंड के ये चार भुतहा जगहें हैं बेस्ट

नई दिल्ली

भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़, झरने-झीलें और जंगल हर किसी का मन मोह लेती हैं। लेकिन अगर आप अपनी यात्रा को अधिक रोमांचित बनाना चाहते हैं तो भारत की ऐसी अजब गजब जगहों पर जा सकते हैं, जिसकी कहानियां और दृश्य आप कभी न भूल पाएं। उत्तराखंड पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह में से हैं, जहां की खूबसूरती बहुत अनोखी है। यहां कई हिल स्टेशन हैं, तो वहीं धार्मिक और दार्शनिक स्थलों की भरमार हैं। लेकिन उत्तराखंड खूबसूरती के साथ ही मशहूर है अपनी भुतहा जगहों के लिए। यहां कई ऐसी डरावनी जगहें हैं, जो आपकी यात्रा को अधिक रोमांचक बना सकती हैं। सरकार उत्तराखंड की इन डरावनी जगहों को घोस्ट टूरिज्म के तौर पर प्रचार कर रही है। अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो इन भुतहा पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं।