Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोहित शर्मा बने भारत के दूसरे सबसे सफल T20I कप्तान, विराट कोहली से भी आगे निकले

नई दिल्ली
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराकर सीरीज जीती है। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने अगले दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। भारत की यह छठी टी20आई सीरीज जीत है। इनमें टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में पांच जीते हैं। हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही रोहित अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। बतौर कप्तान टी20आई मैच में रोहित की यह 33वीं जीत है और अब वह बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं।