Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लंपी स्किन रोग : गोट पॉक्स वैक्सीन की 60,000 डोज खरीदेगी दिल्ली सरकार, फ्री दिए जाएंगे टीके

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार लंपी स्किन रोग (Lumpy Skin Disease) को फैलने से रोकने के लिए राजधानी में स्वस्थ मवेशियों के टीकाकरण के लिए बकरी पॉक्स के टीके (Goat Pox Vaccine) की 60,000 डोज खरीदेगी। ये टीके की खुराक नि:शुल्क दी जाएगी।

विकास मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में ज्यादातर दक्षिण-पश्चिम जिले में मवेशियों में लंपी स्किन रोग के 173 मामले पाए गए हैं। यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार ने शहर में लंपी स्किन रोग के मामले दर्ज किए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शनिवार शाम से मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मवेशियों की आबादी 80,000 है। केंद्र सरकार जो सप्लायर के साथ रेटों को अंतिम रूप दे रही है, उसने आश्वासन दिया है कि 60,000 खुराक जल्द ही हम तक पहुंच जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि हमने शनिवार को पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार रिंग टीकाकरण रणनीति अपनाएगी जिसमें प्रभावित क्षेत्रों के 5 किमी के दायरे में स्वस्थ मवेशियों को वायरस के उत्तरकाशी स्ट्रेन के साथ बकरी का टीका दिया जाएगा।