नई दिल्ली
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने भाजपा का दामन थामा। एनडीए में चिराग पासवान की वापसी हो सकती है। उधर हेमंत सोरेन अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित बहनों का शव मिलने पर विपक्ष ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उज्बेकिस्तान में एससीओ सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच मुलाकात हो सकती है। पाकिस्तान के आरोपों पर तालिबानी प्रवक्ता ने इस बात से इनकार किया है कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में है।