जयुपर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं। लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप 8 लोगों पर लगा था। यह भी आरोप था कि इन लोगों ने लड़की से पैसे भी लिए थे और बाद में उसका वीडियो वायरल कर दिया था। बीते 29 सितंबर को 8 लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ तीन बार गैंगरेप करने का आरोप लगा था। इस मामले में सर्किल ऑफिसर अतुल अग्रे ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
थाने के एसएचओ अमित कुमार ने घटना के बारे में विस्तार से बताया कि 31 दिसबर, 2021 को लड़की को साहिल नाम के एक लड़के ने फोन किया था। उस लड़के ने नाबालिग को बताया था कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके पास हैं। इसके बाद साहिल ने लड़की को उससे मिलने के लिए कहा। जब लड़की साहिल से मिलने पहुंची तब साहिल और गांव के ही तीन अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद 3 जनवरी और 6 अप्रैल को भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की के पिता का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी के गंदे वीडियो बनाये और लड़की से 50000 रुपये भी ऐंठे और कहा कि वो इस वीडियो को वायरल नहीं करेंगे। लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने बाद में और भी पैसों की डिमांड की। लेकिन जब वो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तब उन्होंने इस वीडियो को वायरल कर दिया। एसएचओ का कहना है कि आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। अन्य आरोपियों की पहचान जावेद, अरबाज, अकरम, तालिम, मुस्तकिम, सलमान और अकरम के तौर पर हुई है।