नई दिल्ली
लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर से खराब होने लगी है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का पिछले काफी वक्त से इलाज चल रहा है। उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया था और उनके लंग्स में निमोनिया भी डिटेक्ट हुआ था। हालांकि लता मंगेशकर हालत में पिछले दिनों तक सुधार देखने को मिल रहा था पर अब एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने लगी है। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनकी तबीयत बिगड़ने के बारे में जानकारी दी है।
ICU में वेंटिलेटर पर हैं लता मंगेशकर
समाचार एजेंसी ANI के ट्विटर हैंडल द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, ‘दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर है। वह अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी।’ लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के करोड़ों फैंस उनकी बेहतरी की दुआ कर रहे हैं और ट्विटर पर दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है।