श्रीगंगानगर। लायंस क्लब सेंटर द्वारा नव गठित लायंस क्लब स्वाभिमान व डायमंड को चार्टर प्रदान किया गया है। हनुमानगढ़ रोड पर एक पैलेस में गत दिवस आयोजित रीजन कांफ्रेंस में प्रांतपाल सुनील गोयल, राजू मनवानी, पूर्व प्रांतपाल अशोक ठाकुर, रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया ने दोनों क्लबों के अध्यक्ष प्रो. बीएम सचदेवा व डायमंड के अध्यक्ष मोहन जग्गा को चार्टर प्रदान करते समाज सेवा के अधिकारी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। रीजन पीआरओ आशीष अरोड़ा ने बताया कि लायंस क्लब स्वाभिमान द्वारा रिद्धि सिद्धि में योग शिविर व रक्त जांच शिविर स्थाई तौर पर लगाया जा रहे है।