बूंदी. नैनवां उपखण्ड के बंबूली व बामन गांव के बीच गोवंश से भरा लावारिस हाल में खड़े मिनी ट्रक भरे तेरह में से आठ गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम शत्रुघ्नसिंह गुर्जर,थानाधिकारी सुभाष चंद शर्मा व डीएसपी योगेश चौधरी मौके पर पहुंचे। जानकारी अनुसार बंबूली व बामन गांव के बीच पिछले तीन दिन से एक मिनी ट्रक लावारिस खड़ा हुआ था। वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को ट्रक से बदबू आने लगी। तो ट्रक को खोलकर देखा गया, जिसमें गोवंश बंधे हुए थे। ट्रक में कुल 13 गोवंश थे, जिनमें से 8 गोवंश की मौत हो चुकी तथा 4 गोवंश जीवित मिले। एक गोवंश की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा नैनवा प्रशासन को दी गई। सूचना पर एएसआई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी एसडीएम शत्रुघ्नसिंह गुर्जर, डीएसपी योगेश चौधरी थाना अधिकारी सुभाष चंद शर्मा मौके पर पहुंचे। युवा बंटी गोस्वामी ने ट्रक के रस से काटकर गोवंश को बाहर निकालने में ग्रामीणों व प्रशासन की मदद की। ट्रक को खोलकर देखा ट्रक को पीछे से भूसे के बोरो से पैक कर रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक लकी चोपड़ा, रजलावता पंचायत के सरपंच रामस्वरूप बिल्डर,बामनगांव उप सरपंच दिनेश गुर्जर, सत्यनारायण पटेल ,आसाराम धाकड़ सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।