Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वतन वापसी के लिए सांसद हुए सक्रिय

  • अभिभावकों से दूरभाष पर सम्पर्क कर एकत्रित कर रहे जानकारी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के बाद पैदा हुए युद्ध के हालातों के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं की स्वदेश वापसी के लिए केन्द्र सरकार के साथ जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निहालचन्द की ओर से यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके लाडलों की जानकारी एकत्रित की जा रही है ताकि यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों की अपने वतन में वापसी की व्यवस्था की जा सके। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के भी कई छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं। अधिकतर छात्र-छात्राएं भारतीय दूतावास के सम्पर्क में हैं और भारतीय दूतावास के नजदीक ही आश्रय लिए हुए हैं। जिले की भादरा तहसील के गांव भरवाना के दो भाई अजय सिंह और विजय सिंह भी एमबीबीएस की पढ़ाने के लिए यूक्रेन गए हुए हैं। वे भी अन्य छात्र-छात्राओं की तरह भारत वापसी की राह देख रहे हैं।