बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी नताशा दलाल को इस खास मौके पर बधाई दी। वहीं, एक्टर ने इस खास दिन पर अपनी शादी समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह तस्वीरें वरुण के हल्दी समारोह की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पानी से मस्ती करते हुे अच्छा समय बिताते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में वरुण अपने दोस्त के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दिए।बॉलीवुड एक्टर की इन तस्वीरों पर उन्हें ढ़ेर सार बधाइयां मिल रही है। वरुण धवन के फैंस उन्हें इस खास मौके पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कई फिल्म सितारे भी शादी की सालगिरह पर वरुण और नताशा को मुबारकबाद देते नजर आए। इससे पहले वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए नताशा को यह खास दिन विश किया।