Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वामिका की वायरल हो रहीं तस्वीरों पर बोलीं अनुष्का शर्मा, ‘हमें नहीं मालूम था कैमरा हमारी तरफ है

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रविवार को अनुष्का अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पहुंची थीं और विराट के 50 रन बनाने के बाद दोनों को चीयर करते हुए देखा गया। इसी दौरान ब्रॉडकास्टर का कैमरा उनकी तरफ घूमा और अनुष्का के गोद में वामिका की तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं।

बेटी की वायरल हो रही तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहले भी सभी से अपील की थी कि उनकी बेटी की तस्वीर ना खीचें। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है- हमारी बेटी की तस्वीर कल स्टेडियम में क्लिक की गई है और वह लगातार शेयर की जा रही हैं। हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि हमें ऑफ गार्ड पकड़ा गया और तब हमें मालूम नहीं था कि कैमरे की नजर हम पर ही है।