Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वार्ड में व्याप्त समस्याओं से कराया अवगत

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के पंजाबी मोहल्ला व रामसिंह कॉलोनी के वाशिंदों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां से मिले। इसके बाद वार्डवासियों ने सभापति व निर्माण समिति अध्यक्ष को रामसिंह कॉलोनी की सड़कों, स्ट्रीट लाइट तथा स्वामी केशवानन्द पार्क का मौका मुआयना भी करवाया। सभापति ने शीघ्र इन समस्याओं का समाधान करवाने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप ऐरी, फिक्र नोट इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर संदीप सोनी, कॉलोनी के जेपी बंसल, पुरुषोत्तम सिंगला, रामस्वरूप झोरड़, रामनिवास, चुन्नीलाल ढाका, अशोक जैन, अरविंद छाबड़ा, सतीश, रतन जैन, अमीलाल, बलकरण सिंह, हरलाल ढाका आदि मौजूद थे।