Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधानसभा चुनाव 2023: किसान नेता हिम्मत सिंह ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी से की मुलाकात

जयपुर

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद RLD प्रमुख जयंत चौधरी का राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर फोकस  है। किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर की RLD प्रमुख  जयंत चौधरी से मुलाकात को आरएलडी को राजस्थान में मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जयंत चौधरी से उनके आवास पर करीब 3 घंटे तक मुलाकात की। इस लंबी मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आरएलडी राजस्थान में विधानसभा 2023 का चुनाव लड़ेगी। राजस्थान में आरएलडी के कोटे से विधायक सुभाष गर्ग गहलोत सरकार में तकनीकी शिक्षा और आयुर्वेद मंत्री है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने आरएलडी के लिए एक सीट भरतपुर शहर छोड़ी थी। जहां से सुभाष गर्ग विधायक बने और गहलोत सरकार में मंत्री बने। 

किसान आंदोलन का पूर्वी राजस्थान में रहा व्यापक असर

यूपी विधानसभा चुनावों में भले ही आरएलडी को ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन किसान आंदोलन का पूर्वी राजस्थान में व्यापक असर देखा गया था। किसान आंदोलन में बड़ी संख्या में अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर केो किसानों ने भाग लिया था। पूर्वी राजस्थान के बड़े किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने दिल्ली पहुंचकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ट्वीट कर लिखा-  दिल्ली में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकाक हुई। पूर्व राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) मामले के साथ सामाजिक न्याय पर चर्चा हुई। किसान आंदोलन में संघर्ष के साथी सुरेंद्र चौधरी और भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।