Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधानसभा में  CM गहलोत के बेटे पर FIR को लेकर  BJP विधायकों का हंगामा, स्पीकर जोशी ने नहीं दी चर्चा की अनुमति

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में आज सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर महाराष्ट्र के नासिक जिले में दर्ज एफआईआर को लेकर हंगामा हुआ। शून्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मुद्दा उठाना चाहते थे, लेकिन  विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अनुमति नहीं दी। राठौड़ ने स्पीकर से कहा कि सालासर में राम दरबार की मूर्ति गिराए जाने पर प्रस्ताव दिया था। उस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी है। इस पर विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने राजेंद्र राठौड़ को बीच में ही टोकते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा नहीं हो सकती। होली के अवकाश के बाद मौजूदा बजट सत्र की कार्यवाही सदन में 11 बजे से शुरू हुई। 

मंत्रियों को विपक्ष के साथ कांग्रेस विधायकों ने भी घेरा

सदन में आज सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मंत्रियों को विपक्ष के साथ-साथ कांग्रेस विधायकों ने घेरा। जलदाय मंत्री महेश जोशी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया औऱ साले मोहम्मद को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। कृषि मंत्री कटारिया पशु चिकित्सालयों में कितने पद खाली है। इसका सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए। जबकि जलदाय मंत्री महेश जोशी जल जीवन मिशन के तहत कितना काम हुआ, इसकी जानकारी नहीं दे पाए। कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन के मूल सवाल का जवाब नहीं देने पर स्पीकर सीपी जोशी ने नाराजगी जताई।  विधानसभा में सीएम गहलोत का संबोधन होगा। विनियोग और वित्त विधेयक पर सीएम का संबोधन होगा। सदन में राजस्थान विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2022 और राजस्थान वित्त विधेयक 2022 पर चर्चा के बाद उसे पारित किया जाएगा।