Monday, June 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट कोहली के एक ही इशारे पर नागपुर स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर हो या बाहर फैंस की नजरें हमेशा अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर टिकी रहती है। हर बार जब वह मैदान पर कदम रखते हैं तो उनका जुनून, एनर्जी, सहनशक्ति एक अलग लेवल पर ही होता है। चाहे वह भारत के लिए खेल रहे हों या फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वो अपना 100% देते हैं। 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे मैच के दौरान भी विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में मौजूद कुछ प्रशंसक RCB, RCB चिल्ला कर कोहली का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे थे। ये देखकर विराट कहोली ने जर्सी पर बने लोगो की तरफ इशारा किया और बताया कि वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ना कि आईपीएल फ्रेंचाइजी का।