Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट कोहली ने शतक के चक्कर में अपना पुराना रिकॉर्ड खराब किया, छह साल में पहली बार औसत 50 से नीचे

नई दिल्ली

विराट कोहली ने पिछले दो साल से ज्यादा समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक नहीं ठोका है। हालांकि इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा का रहा है। लेकिन अब टेस्ट में उनका औसत 50 से नीचे का आ गया है। 2017 के बाद से ऐसा पहली हुआ है कि विराट का बल्लेबाजी औसत 50 से नीचे गिरा है। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में केवल 13 रन ही बनाए। इससे अब उनके औसत में गिरावट आ गई है। कोहली को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कम से कम 42 रन बनाने थे, ताकि उनकी औसत कायम रह सके। लेकिन ऐसी हो नहीं सका। फॉर्म में गिरावट आने के कारण कोहली का औसत भी अब छह साल बाद 50 से नीचे आ गया है।