नई दिल्ली
वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बनाए हैं, मुल्तान टेस्ट में ठोका गया उनका तिहरा शतक आज भी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हुए है। सहवाग ने इस पारी को लेकर एक खास किस्सा सुनाया है और साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच की राइवलरी पर भी ्अपनी बात रखी। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का मैच 28 अगस्त को खेला जाना है और दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एशिया कप 2022 में भारत vs पाकिस्तान मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर सहवाग ने कहा, ‘इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच की मेरी फेवरेट मेमोरी मुल्तान की 309 रनों की पारी है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि सहवाग जैसा बल्लेबाज तिहरा शतक लगाएगा। जब मैं खेलता था तो मीडिया में लोग लिखते थे कि सहवाग टेस्ट खिलाड़ी नहीं है और बड़ी पारी नहीं खेल सकता। उस पारी की सबसे अच्छी बात यह थी कि उससे पहले की पाकिस्तान के खिलाफ चार पारियों में मैंने रन नहीं बनाए थे।’