स्पेन (वार्ता)। युवा भारतीय शटलर शंकर सुब्रमण्यन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में शनिवार को थाईलैंड के पी तीरारतसकुल पर 2-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
शंकर यहां खेले गये पुरुष एकल मुकाबले में तीरारतसकुल को 21-13, 21-15 से हराकर जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बन गये।
इससे पहले सुब्रमण्यन ने क्वार्टरफाइनल में चीन के झे आन हू को मात दी थी।