Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शक्तिमान के आगे कुछ भी नहीं हैं ‘मार्वल’ के सुपरहीरो! मुकेश खन्ना ने गिनाईं सारी शक्तियां

नई दिल्ली

भारत का पहला सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ एक बार फिर से चर्चा में है। मुकेश खन्ना ने पिछले दिनों ही इस बात का ऐलान किया है कि वह ‘शक्तिमान’ पर फिल्म लेकर आने वाले हैं और इस अनाउंसमेंट के बाद से ही ‘शक्तिमान’ के फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। फिल्म की पहली झलक और लोगो रिलीज कर दिया गया है और इसी बीच मुकेश खन्ना ने ‘शक्तिमान’ को एवेंजर्स से भी बड़ा सुपरहीरो बता दिया है। मुकेश खन्ना ने इसके पीछे वजह भी बताई है कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि शक्तिमान के आगे मार्वल का कोई भी सुपरहीरो नहीं टिक सकता।