Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शनिवार रात पिता बना था युवक; रविवार सुबह ऊंट गाड़े पर जा रहा था कि ट्रक ने कुचल दिया; मौके पर ही मौत

बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में रविवार सुबह एक ट्रक और ऊंट गाड़े में आमने सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। मृतक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के पास ही स्थित रिड़ी गांव का था, जहां मृतक के परिजनों का अब रो रोकर बुरा हाल है। रिड़ी गांव के जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पत्नी ने शनिवार रात ही संतान को जन्म दिया। वो पिता बनकर अभी अपने बच्चे से मिलने ही नहीं गया कि मौत आ गई।