Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शमिता शेट्टी ने खुद को बताया राकेश बापट की ‘बीवी’? एक्टर ने पीट लिया माथा

नई दिल्ली

सलमान खान होस्टेड शो बिग बॉस 15 का ग्रांड फिनाले इस बार टुकड़ों में प्रसारित किया जा रहा है। शनिवार को फिनाले का पहला भाग प्रसारित किया गया और रविवार शो का फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस के 15वें सीजन का विजेता कौन होगा? इस सवाल का जवाब भी फैंस को आज ही मिल जाएगा।

पुष्पा के गाने पर शमिता की परफॉर्मेंस
शनिवार का एपिसोड काफी जोरदार रहा, जिसमें शहनाज गिल की परफॉर्मेंस से लेकर रश्मि देसाई के एविक्शन तक काफी कुछ देखने को मिला। अब रविवार के एपिसोड में भी मेकर्स काफी कुछ लेकर आने वाले हैं। बिग बॉस सीजन 15 के विनर का नाम बताने से पहले मेकर्स फैंस को एंटरटेनमेंट की सुपर डोज देंगे जिसमें शमिता शेट्टी की परफॉर्मेंस भी शामिल होगी।