Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहर और गांव दोनों इलाकों से कम मिले पॉजिटिव, वीकेंड कर्फ्यू हटने से बाजारों में रौनक

बीकानेर

बीकानेर जिले में कोरोना रोगियों की संख्या में कमी आ रही है। रोगियों में यह कमी शहर और गांव दोनों इलाकों में देखने को मिली है। रविवार सुबह की रिपोर्ट में महज 82 पॉजिटिव केस मिले हैं। उम्मीद की जा रही है कि शाम की रिपोर्ट मिलाकर कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दो सौ के पार नहीं पहुंचेगा। इस बीच रविवार को वीकेंड कर्फ्यू नहीं होने से बाजार में रौनक बरकरार रही।

राज्य सरकार के देर शाम रविवार को वीकेंड कर्फ्यू हटाने के आदेश के बाद सुबह हमेशा की तरह दुकानें खुली। पुलिस सिर्फ नियमित प्वाइंट्स पर ही तैनात रही। कोटगेट, केईएम रोड, तोलियासर भैरूंजी गली, जस्सूसर गेट, दाऊजी मंदिर, मोहता चौक, बैदों का चौक, घूमचक्कर सहित सभी बाजारों में रविवार को आम दिनों की तरह भीड़ रही। पिछले दो रविवार वीकेंड कर्फ्यू के बावजूद बाजार में भीड़ रहती थी, जो आज बढ़कर दोगुनी हो गई।