बीकानेर
बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में गुरुवार को फिर कमी आई है। गुरुवार सुबह की रिपोर्ट में 57 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि शाम की रिपोर्ट आना अभी शेष है। आमतौर पर सुबह की रिपोर्ट में ही केस ज्यादा आते रहे हैं। 26 जनवरी को अवकाश होने के कारण सेंपलिंग कम हुई है, ऐसे में कोविड पॉजिटिव की संख्या भी कम आई है।
सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि बीकानेर में कोविड पॉजिटिव 57 है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 1661 हो गई है, हालांकि इसमें कुछ इसमें रिकवर होंगे। गुरुवार को पॉजिटिव मिले केस में अधिकांश पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी में लिए गए सेंपल से आए हैं। वहीं सेटेलाइट अस्पताल और गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल से भी पॉजिटिव केस मिले हैं।