रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शनिवार (14 मई) को अपनी वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। रणबीर और आलिया को डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पैपराजी अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में दोनों अपनी कार से उतरते हुए करण जौहर के रेस्टोरेंट ‘नूमा इन कोलाबा’ के बाहर नजर आए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय रणबीर हाथ में एक गिफ्ट के साथ भी दिखे। शादी का एक महीना पूरा होने के खास मौके पर आलिया वेडिंग फेस्टिविटीज की कुछ फोटोज शेयर की थी। फैंस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, गुड लुकिंग कपल। एक दूसरे ने लिखा, ‘आलिया और रणबीर की क्यूटेस्ट जोड़ी।’ बता दें, दोनों की शादी पिछले महीने 14 अप्रैल को हुई थी। कपल की मुलाकात 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रहमास्त्र के सेट पर हुई थी।