Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहिद कपूर ने बेटे जैन के साथ शेयर की क्यूट सी तस्वीर, फैन्स बोले- ‘हूबहू पिता की तरह’

मुंबई

शाहिद कपूर की बहन सना कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। सना की शादी एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से हुई। इस मौके पर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत परफेक्ट कपल की तरह पोज देते हुए नजर आए। शादी के फंक्शन से शाहिद ने अब बेटे जैन के साथ एक फोटो शेयर की है। वह जमीन पर घुटनों के बल बैठे हुए हैं और एक केयरिंग पिता की तरह जैन को गोद में लिए हुए हैं। शाहिद के फैन्स उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।