नई दिल्ली
विराट कोहली ने शाहीन अफरीदी से मुलाकात की इसका वीडियो और तस्वीरें तो आप सोशल मीडिया पर पहले ही देख चुके होंगे, लेकिन इन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, यह सामने नहीं आया था। पाकिस्तान क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दोनों की मुलाकात का जो वीडियो पहले शेयर किया गया था, उसमें बैकग्राउंड साउंड के चलते दोनों की बातचीत समझ नहीं आई, लेकिन अब ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच हुई बातचीत साफ सुनाई दे रही है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट ने ही यह नया वीडियो शेयर किया है।