Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शाहीन अफरीदी की भी कद्र नहीं कर पाया PCB, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने खोली पूरी पोल-पट्टी

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चोट को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है पीसीबी के पास पैसे नहीं हैं क्योंकि शाहीन खुद ही लंदन में अपने इलाज के लिए पैसा खर्च कर रहे हैं। इस मुद्दे के तूल पकड़ने के बाद पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल-पट्टी खोली है और बताया है कि शाहीन कैसे लंदन में अपने पैसों से खुद का इलाज करा रहे हैं।

एहतिशाम उल हक नाम इस पत्रकार ने ट्विटर पर पीसीबी की पोल पट्टी खोली है। इस दौरान उन्होंने पीसीबी से कुछ सवाल पूछते हुए कड़वा सच सबको बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा –

-शाहीन अफरीदी के इलाज के लिए लंदन में रहने के बारे में कुछ कड़वा सच।

-चूंकि शाहिद अफरीदी ने पीसीबी के बारे में खुलकर बात की है, जो लंदन में शाहीन के खर्च और अन्य चीजों का भुगतान कर रहा है। मैं भी कुछ सवाल पूछना चाहता हूं।

-प्रिय पीसीबी, आपने 21 साल के एक युवा सुपर स्टार को इलाज के लिए लंदन भेजा, उसे हवाई अड्डे से लेने की व्यवस्था किसने की?