Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिबानी दांडेकर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार तक, अपने करीबियों के लिए सेलेब्स ने शरीर में बनवाया टैटू

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं। शादी से पहले ही शिबानी ने बीते साल अपनी गर्दन में फरहान के नाम का टैटू बनवाया है। शिबानी से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने प्यार का इजहार करने के लिए लाइफपार्टनर्स और फैमिली के लिए टैटू बनवा चुके हैं। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

प्रियंका चोपड़ा

बीते साल प्रियंका चोपड़ा ने ऐले मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था जिसमें उनके कान के पीछे टैटू नजर आ रहा है। ये टैटू उन्होंने अपनी एंगेजमेंट एनिवर्सरी पर निक जोनस के साथ बनवाया था। प्रियंका और निक दोनों की बॉडी में एक जैसा आइडेंटिकल टैटू है। प्रियंका के कान के पीछे एक तरफ बॉक्स और दूसरी तरफ चैक साइन है, वहीं निक ने ऐसा बाहों में बनवाया है।