नई दिल्ली
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और इसी के साथ वह हर किसी को इंस्पायर भी करती रहती हैं। योग और जिम के प्रति एक्ट्रेस काफी सजग रहती है और एक भी दिन मिस नहीं करती हैं। इसी के साथ वह अपने खान पान का भी ख्याल बखूबी रखती हैं और अक्सर अपने घर के बगीचे में कई फल और सब्जियां उगाती है। हाल ही में, वह अपने गार्डन में फल तोड़ने गई और उन्होंने विटामिन सी से भरपूर सुपरफूडॉ यानी काफी सारे स्टार फ्रूट या कामराख को अपनी बास्केट में शामिल किया।