नई दिल्ली
बॉलीवुड और टीवी के कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो पॉपुलैरिटी में अपने पैरेंट्स को भी टक्कर देते हैं। कुछ अपनी क्यूटनेस से पॉपुलर हैं, कुछ सोशल मीडिया स्टार हैं और कुछ तो अपने टैलेंट्स से सबका दिल जीत रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बेटे वियान ने तो हाल ही में अपना बिजनेस भी शुरू कर दिया। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा काम करके वह छा गए हैं। वियान के अलावा भी कई सेलेब्स के बच्चे हैं जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तो चलिए बताते हैं आपको उन स्टार किड्स के बारे में छोटी उम्र में मचा रहे धमाल।
वियान कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे वियान ने 10 साल की उम्र में अलग बिजनेस वेंचर शुरू किया है। हाल ही में शिल्पा ने अपने बेटे का वीडियो शेयर किया जिसमे वह बेटे का स्टार्टअप आइडिया बताती हैं। वियान ने दरअसल, अपनी मां के लिए कस्टमाइज स्नीकर्स की जोड़ी बनाई थी। वियान ने अपने वेंचर का नाम रखा है वीआरकिक्स। उनके इस कस्टमाइज मर्च की शुरुआत होती है 4999 से।
अन्या कुंदर
फराह खान की बेटी अन्या ने कोविड के दौरान कई खूबसूरत स्केच बनाए और उन्हें बेचकर कमाए गए पैसों को एनिमल वेल्फेयर को दान किए। इसके लिए अन्या को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की ओर से पुरस्कार भी मिला है।