Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिविर में ट्रेन यात्रियों की जांची शुगर

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के जनक मेलविन जॉन की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे फेलोशिप सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब की ओर से रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क शुगर जांच का शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान यात्रियों के शुगर की जांच की गई। शिविर का काफी संख्या में यात्रियों ने फायदा उठाया। इस मौके पर क्लब के दिनेश गुप्ता ने कहा कि आज के समय में शुगर यानी मधुमेह की बीमारी पूरी दुनिया में विकराल रूप ले रही है जो कि व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देती है। यह अनुवांशिक बीमारियों में से एक है। अगर समय रहते इसका पता न चल पाए तो व्यक्ति के शरीर पर प्रभाव होता है। इसका काफी नुकसान हो सकता है। जिस परिवार में यह अनुवांशिक रूप से है उनको तो एक उम्र के बाद शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए। रेलवे स्टेशन अधिकारी सीबीएस शिव स्वामी ने शिविर आयोजन के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेलवे कर्मचारी विजेन्द्र राठौड़, व श्याम सिंह के अलावा क्लब के प्रान्त के एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी राधेश्याम सिंगला, जोन चेयरमैन मोहित बलाड़िया, कमलजीत सैनी, मेघराज गर्ग, रामनिवास मांडण, नरेश पाहवा आदि मौजूद रहे।