Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शोएब अख्तर का दावा- विराट कोहली मेरे खिलाफ कभी इतने ज्यादा रन नहीं बना पाते

नई दिल्ली

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर एक नया दावा किया है। ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर अख्तर और कोहली 2010 में श्रीलंका में हुए एशिया कप के दौरान एक मैच में आमने-सामने हुए थे। हालांकि उस मुकाबले में कोहली पाकिस्तानी गेंदबाज का सामना नहीं कर पाए थे क्योंकि अख्तर के बॉलिंग पर आने से पहले ही भारतीय बल्लेबाज आउट हो गए थे। अख्तर ने अब दावा किया है कि अगर वह विराट को गेंदबाजी करते हुए तो वो कभी भी इतने रन नहीं बना पाते।