Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीकरणपुर: सरकारी व निजी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

श्रीकरणपुर। राइट टू हैल्थ कानून के विरोध में सरकारी हॉस्पिटल के चिकित्सकों, निजी चिकित्सकों के साथ लैब संचालकों ने भी काम बंद रखा। बंसल नर्सिंग होम पर सभी डॉक्टर एकत्रित हुए और यहां से उपखण्ड अधिकारी सुभाषचंद्र चौधरी को ज्ञापन देने निकले। इस दौरान डॉ. एमपी बेनीवाल, डॉ. प्रदीप बेनीवाल, डॉ. श्रीमती विदुषी बेनीवाल, प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संतोख सिंह भुल्लर, श्री लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के डॉ. अनुराग मक्कड़, डॉ. श्याम सुंदर बंसल, डॉ. राजीव सिडाना, डॉ. दान सिंह, डॉ. अनमोल गाबा, डॉ. शुकुन सेठी, डॉ. सन्नी बवेजा, डॉ. हजारीलाल मुटनेजा, डॉ विक्रांत अरोड़ा सहित काफी संख्या में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने उपस्थिति दर्ज करवाई। राइट टू हैल्थ कानून को वापस लेने की मांग की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सब सही चल रहा है, इस कानून को लाने की कत्तई आवश्यकता नहीं थी।