Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीगंगानगर में वनरक्षक एक्जाम के 43 सेंटर:दूसरे जिलों के कैंडिडेट एक दिन पहले पहुंचे, पहली शिफ्ट का पेपर शुरू

​​​​​​​श्रीगंगानगर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। एक्जाम दो दिन चार शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट में आज सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। कैंडिडेट्स आठ बजे से ही आना शुरू हो गए थे। सेंटर के बाहर जांच के बाद ही एंट्री दी गई। साढ़े नौ बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को प्रवेश नहीं दिया गया। दूसरी शिफ्ट का एक्जाम दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा।

श्रीगंगानगर में एक्जाम देने जोधपुर, अजमेर, कोटा और कई अन्य जिलों के कैंडिडेट भी सेंटर पर पहुंचे। बाहर से आए कैंडिडेंट शुक्रवार को ही आना शुरू हो गए थे। 12 नवम्बर को पहली शिफ्ट में 16320 और दूसरी शिफ्ट में 10951 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। शहर 43 सेंटर बनाए गए है।