श्रीगंगानगर। श्री दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति द्वारा स्थानीय डी ब्लॉक स्थित गांधी पार्क के सामने आयोजित श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज प्रथम नवरात्रा को आयोजित भव्य कलशयात्रा के साथ होगा। समिति के कोषाध्यक्ष संजय मण्डल व सहसचिव श्याम मण्डल ने बताया कि प्रात: 7.15 बजे महोत्सव का श्रीगणेश होगा। इसके बाद कलशयात्रा को रवाना होगी। इसमें 100 महिलाएं कलश सहित शामिल होंगी। कलशयात्रा आयोजन स्थल से आरंभ होकर सी ब्लॉक स्थित शीतला माता वाटिका, रवीन्द्र पथ, जयभारत मैडिकल स्टोर से गांधी चौक, कोतवाली रोड व पुरानी आबादी थाने के सामने से कलशों में जल लेकर कोडा चौक, केन्द्रीय बस स्टैंड, उद्धमसिंह चौक से राधेश्याम कोठी रोड होते हुए वापस पंडाल में पंहुचेगी जहां कलश स्थापना की रस्म अदायगी की जाएगी।