श्रीकरणपुर। रेल्वे स्टेशन दलपतसिंहपुर के नजदीक तप स्थान संत बाबा दरबारा सिंह जी( गुरुद्वारा साहब) में संत बाबा दरबारा सिंह जी की 70 वीं बरसी पर महान धार्मिक समागम का आयोजन आज अमावस पर किया गया। प्रबंधन समिति के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि इस उपल्क्ष में यहां 7 अगस्त से लड़ीवार श्री अखंड पाठ शुरू हो गए थे, जिनके समापन भोग आज सुबह डालने के बाद विशाल कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें ढाडी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह लांडरां वाले व कीर्तनी जत्था भाई रणजीत सिंह ने कीर्तन- कथा द्वारा संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर गुरु के लंगर वितरण किऐ गए। सेवादारों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया।