Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में कौन है बेहतर खिलाड़ी? खुद ‘क्रिकेट के भगवान’ ने दिया जवाब

नई दिल्ली

सचिन तेंदुलकर का भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। क्रिकेट फैंस के साथ-साथ युवा खिलाड़ी भी दिग्गज सचिन तेंदुलकर के फैन हैं। टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों की तरह ही भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जोड़ी को कई बार फैंस ने मैदान पर एक साथ खेलते हुए देखा है। लेकिन इस बीच ये डिबेट भी रहती थी कि क्या विराट कोहली दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बेहतर खिलाड़ी हैं?  क्या वह एक दिन सचिन तेंदुलकर से रिकॉर्ड के मामले में आगे निकल जाएंगे। खासकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में।